logo

रांची: रेलवे ट्रैक पर बरामद हुई अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

RAILWAYTRACK.jpg

रांची
पुंदाग ओपी अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास आज दोपहर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने काले और सफेद रंग का पैजामा पहन रखा था, जबकि शरीर पर छिटदार रंग की ओढ़नी थी। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। यदि किसी थाना क्षेत्र में इस हुलिए से मेल खाने वाली किसी गुमशुदा महिला की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हो, तो संबंधित थाना या पुंदाग ओपी को सूचना देने की अपील की गई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 

Tags - Unidentified Body Railway Track Pundag OP Ranchi Police Missing Woman